कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री (एफआर) को लेकर कटिहार जिले में कृषि विभाग द्वारा चलाया गया मिशन मोड अभियान अब एक प्रशासनिक सफलता की मिसाल बनकर उभरा है। जहां पहले महीनों तक प्रगति सुस्त रही, वहीं रणनीति में बदलाव, प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारण, शिविरों की संख्या बढ़ाने और कर्मियों की सक्रियता ने आंकड़ों का पूरा ग्राफ ही बदल दिया। सनद रहे कि 02 फरवरी की शाम 5:30 बजे तक जारी एफआर रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 1,42,659 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पूरा हो चुका है। सोमवार को अकेले एक दिन में 6,574 नए पंजीकरण दर्ज किए गए, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 3,934 थी। यह उछाल इस बात का संकेत है कि अभियान अब स्थिर नहीं, बल्कि निरंतर तेज रफ्तार में आगे बढ़ रहा है। तीन चरणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.