कटिहार, फरवरी 21 -- कटिहार, एक संवाददाता शहर में नो एंट्री लागू होने के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को मिरचाईबारी बारी, बरमसिया, ललियाही, अंबेडकर चौक, हनुमान मंदिर चौक और अमर जवान चौक समेत मुख्य सड़कों पर एक साथ तीन-चार ट्रकों का आवागमन होता दिखा। सुबह, दोपहर और शाम-हर समय मालवाहक और हाईवे ट्रकों के शहर के बीचोंबीच गुजरने से जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। अमर जवान चौक के पास पूर्णिया की ओर से आ रही दो ट्रक और बरमसिया की ओर से मिर्चाईबारी जा रही दो ट्रकों के आमने-सामने आने से स्थिति और बिगड़ गई। पीछे-पीछे कई अन्य हाईवे ट्रक भी पहुंच गए, जिससे बाइक सवार, ऑटो यात्री और पैदल चलने वाले लोग लंबे समय तक फंसे रहे। लोगों को सड़क पार करने तक में परेशानी उठानी पड़ी। मालूम हो कि हाल ही में जिला पदाधिकारी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.