कटिहार, फरवरी 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में धान अधिप्राप्ति अभियान ने इस बार रफ्तार पकड़ ली है। 19 फरवरी 2026 तक कुल 55,206.560 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि इस वर्ष का लक्ष्य 92 हजार 200 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। यानी जिला अब लक्ष्य के आधे से अधिक की दूरी तय कर चुका है और शेष लक्ष्य हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रखंडवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बारसोई, कदवा और कोढ़ा प्रखंड अधिप्राप्ति में आगे हैं। बारसोई में अब तक 6015.550 एमटी, कदवा में 9318.673 एमटी तथा कोढ़ा में 6418.200 एमटी धान की खरीद की गई है। आजमनगर (5266.590 एमटी), बरारी (4731.640 एमटी) और फलका (4983.425 एमटी) भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके विपरीत डंडखोरा, हसनगंज, कुरसेला, मनिहारी, मनसाही, प्राणपुर और समेली जैसे प्रखं...