कटिहार, अप्रैल 26 -- बिहार के कटिहार जिले के डंडखोरा में शनिवार सुबह भीड़ ने पुलिस थाने पर हमला बोल गिया। रायपुर गांव के एक शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए 100 से ज्यादा लोग सुबह 6.30 बजे थाने पहुंच गए। लाठी-डंडों से लैस पुरुष और महिलाओं ने थाना परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। देखते ही देखते पुलिस थाना रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 6 राउंड हवाई फायरिंग भी की। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को डंडखोरा थाने की पुलिस ने रायपुर गांव से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया था। इसकी सूचना जब गांव के लोगों को लगी तो वे उग्र हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस बेवजह का परेशान कर रही है। शराब कारोबारी को लॉकअप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.