कटिहार, जुलाई 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रविवार को जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित 27 परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा चौथे चरण की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। परीक्षा एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी, जबकि परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू सदर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चंद्र चौधरी ने परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। इस क्षेत्र में अनावश्यक भीड़-भाड़ पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.