कटिहार, नवम्बर 7 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में अगले 24 घंटे के भीतर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बढ़ेगा। आसमान साफ रहेगा और पूरे दिन खुशनुमा धूप लोगों को राहत देगी। पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से हवा में सिहरन घुलने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवा 5 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। शुक्रवार को यह हवा और तेज चलने की संभावना है, जिससे रात का तापमान और नीचे जा सकता है। मोंथा चक्रवात का असर समाप्त मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मोंथा चक्रवात का असर अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है और तापमान सामान्य स्थिति में लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.