कटिहार, अप्रैल 23 -- कटिहार, वरीय संवाददाता अप्रैल के अंतिम सप्ताह में कटिहार का मौसम तेजी से करवट ले रहा है। आसमान पूरी तरह साफ और तेज धूप की वजह से जिले में गर्मी का असर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि कटिहार में चक्रवात का प्रभाव अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान पुरवा हवा 6 से 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। वहीं उन्होंने आने वाले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। पुरवा हवा के बदले तेज गति से चलेगी पछुआ हवा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब पुरवा हवा की जगह 10 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी, जिससे गर्मी और उमस दोनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.