कटिहार, दिसम्बर 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती और शैक्षणिक विविधताओं से भरे कटिहार जिले में अब सरकारी विद्यालयों की दिनचर्या एक नई व्यवस्था के साथ आगे बढ़ेगी। प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक संचालित सभी सरकारी विद्यालयों-चाहे वे सामान्य हों, संस्कृत हों या उर्दू विद्यालय-अब राज्य सरकार द्वारा जारी संशोधित मॉडल समय सारणी के अनुसार एक समान समय में संचालित होंगे। शिक्षा विभाग के इस निर्णय को कटिहार जैसे बड़े और बहुसांस्कृतिक जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित मॉडल समय सारणी के अनुसार अब सभी सरकारी विद्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुलेंगे। पहली घंटी 10:00 बजे से लगेगी, जबकि 9:30 से 10:00 बजे तक प्रार्थना सभा, उपस्थिति, अनुशासन, स्वच्...