कटिहार, जनवरी 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में छात्रों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए चल रहे अपार आईडी अभियान की प्रखंडवार स्थिति सामने आ गई है। जिला शिक्षा कार्यालय, कटिहार द्वारा 3 जनवरी 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 6 लाख 66 हजार 089 छात्रों में से 3 लाख 83 हजार 134 छात्रों की अपार आईडी जनरेट हो चुकी है। इस तरह जिले की कुल प्रगति 57.52 प्रतिशत दर्ज की गई है। हालांकि प्रखंडों के बीच प्रगति को लेकर बड़ा अंतर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। डंडखोरा प्रखंड 57.28 प्रतिशत प्रगति के साथ जिले में अव्वल आंकड़ों के मुताबिक डंडखोरा प्रखंड 70.28 प्रतिशत प्रगति के साथ जिले में सबसे आगे है। यहां कुल 13,762 छात्रों में से 9,672 की अपार आईडी तैयार हो चुकी है। इसके बाद बारसोई (67.72 प्रतिशत) और बलरामपुर (64.54 प्रतिशत) का...