भागलपुर, जनवरी 4 -- कटिहार, एक संवाददाता जिला के सभी थानों में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्रों में चिन्हित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं असामाजिक तत्वों को थाना परिसर में उपस्थित कराया गया। गुंडा परेड के दौरान संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अपराधियों का सत्यापन किया गया। उनके वर्तमान पते, गतिविधियों, आपराधिक इतिहास तथा हालिया क्रियाकलापों की जानकारी ली गई। साथ ही सभी को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पदाधिकारियों ने परेड में शामिल व्यक्तियों को कानून का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अवैध कार्य से दूर रहने की हिदायत दी। इस अवसर पर कई थानों में बॉन्ड भरवाने एवं आवश्यक दस्तावेजों क...