कटिहार, फरवरी 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि परीक्षा के तनाव को सकारात्मक सोच में बदलने वाले प्रधानमंत्री के इंटरेक्टिव कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा-2026' का आयोजन शुक्रवार को कटिहार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। जिले के शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्कूलों में इसे एक शैक्षणिक उत्सव के रूप में मनाया गया, जिसमें कक्षा 6 से ऊपर के छात्र, शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम को लेकर विद्यालयों में पूर्व से तैयारी की गई थी। कई स्कूलों को सजाया गया था और छात्रों में विशेष उत्सुकता देखने को मिली। उन्नयन बिहार योजना के तहत जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल कक्षा-कक्ष उपलब्ध हैं, वहां बड़े स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.