कटिहार, फरवरी 21 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि दिल्ली सरकार एवं भारत सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव वसंतोत्सव 2026 के समापन समारोह में कटिहार के विनोदपूर निवासी विधि छात्र श्रेष्ठ कुमार को यंग अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, विधिक शोध तथा प्रभावशाली सार्वजनिक वाक्-कौशल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया l समारोह के दौरान शिक्षा, नेतृत्व, शोध एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ कुमार ने अपनी प्रतिभा का परिच...