पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- रानीपतरा/संवाद सूत्र। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा परती में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया। गौरा पंचायत के गौरा परती वार्ड चार में सोमवार सुबह सात बजे एक युवक के शव को ग्रामीणों ने खेत में देखा। शव मिलने की खबर आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गयी। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम को दी गयी। मौके पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद सज्जाद पिता नूर मोहम्मद घर-रेना बाड़ी बतोना, पंचायत ढेरवा थाना हसनगंज जिला कटिहार के रूप में की गयी है। मृतक की मां फरीदा खातून ने बताया कि घर में मामूली विवाद के बाद रविवार को 12 बजे दिन में मेरा ल...