कटिहार, दिसम्बर 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के छात्रों के लिए सोमवार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में कदम रखने का अवसर मिल गया है। एनसीईआरटी के केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी) द्वारा आयोजित एआई पर ऑनलाइन लाइव सीरीज़ का सोमवार से विधिवत शुभारंभ हो गया। जिले के कई सरकारी व संबद्ध विद्यालयों के छात्र-छात्राएं यूट्यूब लाइव के माध्यम से इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम से जुड़े और आधुनिक तकनीक की बुनियादी जानकारी प्राप्त की। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार के निर्देश पर कटिहार जिले के विद्यालयों में छात्रों का पंजीकरण कराया गया है। यह ऑनलाइन सीरीज़ 15 से 19 दिसंबरतक प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से 1:15 बजे तक आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित की जाएगी। पहले दिन छात्रों को अक की मूल अवधारणाओं, दैनि...