भागलपुर, जनवरी 27 -- कटिहार, निज संवाददाता। मिरचाई बाड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों के समर्थन में बैंककर्मियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और धरना दिया। संगठन के क्षेत्रीय सचिव अविनाश कुमार ने बताया कि यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंक व्यवस्था लागू करने के लिए 27 जनवरी को हड़ताल पर रहे। बताया कि देशव्यापी हड़ताल में सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक के लगभग 8 लाख बैंक कर्मी हड़ताल में शामिल हुए उन्होंने कहा कि 2024 में इस संबंध में समझौता भी हुआ था लेकिन केंद्र सरकार की निरंकुश नीतियों के कारण अद्यतन लागू नहीं हो सका जो दुखद है। इस अवसर पर पूजा प्रियदर्शी,सुनीता हांसदा, संजय कुमार, अविनाश कुमार,पुष्कर बी एन भारती, निवास कुमार, कुमार कुणाल, राहुल शुभम, अभिषेक कुमार, आशुतोष मिश्रा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.