भागलपुर, दिसम्बर 20 -- कटिहार । एक संवाददाता जिले में मद्य निषेध कानून को सख्ती से लागू करने के लिए कटिहार मद्य निषेध विभाग की विभिन्न टीमों ने सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बलरामपुर थाना क्षेत्र के उफरैल एवं लोहागाड़ा से तीन अभियुक्तों को भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पूर्णिया के मोहम्मद एनामुल, प्रह्लाद कुमार एवं अररिया के राकेश कुमार साह शामिल हैं। इनके पास से कुल 33.760 लीटर अवैध विदेशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई है। शहर के जीआरपी चौक से रामदुलारी देवी को 2.160 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा ड्रोन छापामारी टीम ने कदवा थाना क्षेत्र के नदीपूर गांव में चुलाई अड्डे पर छापा मारकर अभियुक्त मारटीना टूदु को 4 लीटर चुलाई शराब के सा...