भागलपुर, अप्रैल 30 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ अवर प्रमंडल, कुरसेला के सहायक अभियंता के कार्यालय से डाक बंगला (निरीक्षण भवन) परिसर को 14 दिनों के अंदर अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। सहायता अभियंता के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में कहा गया है कि बिहार सरकार के आदेश के आलोक में निर्देशित किया जाता है कि डाक बंगला परिसर के अतिक्रमित सरकारी जमीन से 14 दिनों के अंदर अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा सरकारी स्तर पर अतिक्रमण हटाने में लगने वाले मशीनरी और प्रशासनिक खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूल की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि डाक बंगला परिसर में चहारदीवारी नहीं रहने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा कई वर्षों से इसका अतिक्रमण कर अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.