भागलपुर, जनवरी 5 -- कटिहार। जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियां तेज हो गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर कटिहार जिले के सभी इंटर कॉलेज और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसको लेकर बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि परीक्षा का आयोजन विद्यालय अपनी सुविधा और निर्धारित संसाधनों के अनुसार करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...