भागलपुर, दिसम्बर 20 -- कटिहार। निज संवाददाता श्री श्याम मित्र मंडल अपने 50 में स्वर्ण जयंती महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाने जा रहा है। इस अवसर पर राजेंद्र स्टेडियम में 3 जनवरी से 10 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं साथ दिवसीय अखंड श्री श्याम ज्योत का आयोजन किया जाएगा।। यह जानकारी देते हुए संस्था के पंकज तमाखुवाला ने बताया कि राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त श्रद्धेय आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी भगवत गीता सुनायेंगे। नव वर्ष का शुभारंभ ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम के द्वारा होने पर जिलावासियों में हर्ष व्याप्त है। कार्यक्रम की शुरुआत 3 जनवरी को मंगल कलश जल यात्रा से आरंभ होगी। 4 जनवरी को नारद व्यास संवाद, पांडव चरित्र एवं शुकदेव आगमन, 5 जनवरी को कपिल देवहुति संवाद, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, 6 जनवरी को वामन अवतार, 7 जनवरी को श्री कृष्ण लीला, माख...