भागलपुर, दिसम्बर 29 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र। बस्तौल-सोनौली आरईओ सड़क में फूटानी चौक के पास बड़ी वाहन के ठोकर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति गाछ से जा टकराया। जिसमें बाइक में पीछे बैठा हुआ शिवम कुमार उम्र 17 वर्ष साकिन बुधेली की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बाइक चला रहा संदीप कुमार 25 वर्षीय साकिन बुधेली बुरी तरह जख्मी हो गया। चौक में भयावह घटना को देखकर लोगों ने तुरंत इलाज हेतु सदर अस्पताल कटिहार ले गया। जहां पर डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर प्राणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया तथा मृतक के परिजनों से पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा। मृतक के पिता बिंदु परिहार एवं मां शांति देवी रोती-बिलखती छाती पीटते हुए बताया कि बेटा घर से चौक पर शाम करीब 6:00 बजे गया था। चौक ...