भागलपुर, फरवरी 2 -- कटिहार, एक संवाददाता कोढा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर आईटीबीपी कैंप के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे खड़े एक युवक को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महिनाथपुर निवासी सोनू कुमार(38) के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोढा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोढा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि रविवार कि देर रात सोनू कुमार आईटीबीपी कैंप के पास सड़क किनारे खड़ा था, इसी दौरान बेलगाम रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी और वाहन सहित चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतक...