भागलपुर, फरवरी 13 -- कटिहार। वैलेंटाइन वीक में तय हुई शादी 11 फरवरी को होनी थी, लेकिन ऐन मौके पर दुल्हन के इनकार के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद बारात बिना शादी के ही लौट गई।पीड़िता का आरोप है कि शादी से इनकार करने पर दूल्हे निकेश कुमार झा ने गुस्से में निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और लगातार शादी का दबाव बनाता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को शेरवानी में ही हिरासत में लेकर थाने ले आई। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान और प्रेमजाल में फंसाकर निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि निकेश समस्तीपुर का रहने वाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.