भागलपुर, सितम्बर 19 -- सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौनगर में ब्रजपात के कारण झुलसने से दो दुधारू गाय की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नौ ग्राम मुकर्री में ब्रजपात के चपेट में आने से भुपेंद्र यादव का दुधारू गाय झुलस कर मर गयी। वहीं वार्ड दस ग्राम बालूगंज निवासी नजाम का एक गाय ब्रजपात के कारण मौत होने की सूचना है। मुखिया सत्यनारायण यादव ने बताया की गुरूवार के शाम में मुसलाधार बारिश के दौरान ब्रजपात की चपेट में आने से दो दुधारू गाय झुलस कर मर गयी है। इस की सूचना सीओ आषुतोष मयंक आनन्द को दिये जाने के बाद पशु चिकित्सक डा पंकज कुमार ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिये। घटना के बाद पशुपालक की चिंता बढ़ गयी है। रो रो कर बताया की दुधारू गाय की मौत से बडी क्षति हुई है। सरपं...