भागलपुर, मई 14 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में बीपीएससी टीआरई थ्री पास 33 विद्यालय अध्यापकों के बीच बुधवार को नियुक्त पत्र का वितरण किया गया। प्रखंड संसाधन केंद्र में बीपीआरओ सह प्रभारी बीईओ शांतनु कुमार ठाकुर ने विद्यालय अध्यापकों को योगदान पत्र दिया। बीआरसी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ग 1 से 5 के 19, वर्ग 6 से 8 के 2, 9 और 10 के 10 तथा वर्ग 11 एवं 12 के 2 कुल 33 अध्यापकों को पदस्थापन और योगदान पत्र दिया गया। इस मौके पर बीपीआरओ सह बीईओ ने कहा कि विद्यालय अध्यापकों को योगदान पत्र वितरित कर 15 दिनों के अंदर आवंटित विद्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षक विधायक में योगदान देकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हुए उनके समग्र विकास में योगदान करें। मौके पर एमडीएम प्रभारी संजय पासवान, डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.