भागलपुर, फरवरी 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। सोमवार को मुख्य पार्षद लव्ली कुमारी के आवास पर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वे कटाव और अग्निकांड से प्रभावित लोगों की आवाज अब लोकसभा में मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कुरसेला से मनिहारी तक लगातार हो रहे नदी कटाव से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। गांवों को बचाने के लिए रिंग बांध निर्माण तथा ठोकर (कटाव-रोधी कार्य) का आदेश पहले ही जारी हो चुका है और बारिश से पहले काम शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने इस मुद्दे को सदन में उठाया था और सिंचाई मंत्री से मुलाकात की थी। अब मार्च सत्र के दौरान लोकसभा में कटाव और अग्निकांड दोनों मामलों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि पीड़ित परिवारों को ठोस सहायता मिल सके। उन्होंने अफसोस जताया कि इतनी बड़ी घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.