भागलपुर, सितम्बर 12 -- कटिहार, एक संवाददाता। सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे न्यू कॉलोनी स्थित गार्ड के सरकारी आवास में चोरों ने चोरी का घटना का अंजाम दिया है । घटना की सूचना पर सहायक थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए । रेलवे गार्ड सुभाष कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि घर में रखे हुए जेवरात और रुपए की चोरी हुई है । थाना अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.