भागलपुर, मार्च 26 -- आजमनगर एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बघौरा पंचायत अंतर्गत पसतिया गांव में गोलीबारी में हुई महिला की हत्याकांड में पुलिस ने अनुसंधान तेज कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के पुत्र को पुलिस हिरासत में लिया है। हालांकि आजमनगर पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए व्यक्ति से घटना का खुलासा हो सकता है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात्रि गोली कांड में हुई महिला की मौत के समय मृतिका के पुत्र भी मौजूद था। हत्या मामले में बेटा की भी संलिप्ता हो सकती है। पुलिस भी मृतका के बेटा पर शक जता रही है। थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह दलबल के साथ घटना की छानबीन में काफी व्यस्त दिखाई दिए। क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान लाश का पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.