भागलपुर, फरवरी 19 -- कटिहार, एक संवाददाता। अब अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट तक यात्रा ट्रेन से भारत के लोग कर सकेंगे। इसके लिए पूर्वोत्तर सीमांत परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त सुमीत सिंघल ने मुरकंगसेलेक -सिल्ले (15.70 किमी) नवनिर्मित ब्रॉडगेज सेक्शन का निरीक्षण कर इस पर ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दे दी। सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि सफल निरीक्षण व स्पीड ट्रायल के बाद 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्वीकार्य गति से ट्रेन चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सेक्शन 26.15 किमी लंबी मुरकंगसेलेक-पासीघाट नई रेल लाइन परियोजना का हिस्सा है, जो असम के मुरकंगसेलेक को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से जोड़ेगी। परियोजना के तहत सिल्ले, लाबो और पासीघाट तीन नए स्टेशन तथा 27 बड़े पुलों का निर्माण शामिल है। रेल अधिकारियों के अनुसार, इस नई लाइन के चालू हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.