भागलपुर, जनवरी 8 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। लखनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 में 15 वी वित्त आयोग योजना के तहत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन पंचायत के मुखिया श्वेता राय एवं वार्ड सदस्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मुखिया श्वेता राय ने बताया कि वार्ड संख्या 6 में अब्दुल कलाम के घर से प्रताप चौधरी के घर तक मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई का कार्य 10 लाख 05 हजार 300 रुपये की लागत से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सड़क स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। वही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।मालूम हो कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को, विशेषकर बरसात के समय आवागमन में काफी सुविधा होगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.