भागलपुर, जून 2 -- कटिहार। महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई "माई बहिन मान योजना" की जानकारी आज प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक महिला संबोधन कार्यक्रम के माध्यम से दी गई। इसकी शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आफताब कंचन ने की, जिनके नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं के बीच योजना के उद्देश्यों और लाभों को विस्तार से साझा किया गया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवतियाँ और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आफताब कंचन ने कहा, "यह योजना महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कांग्रेस पार्टी सदैव महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो "म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.