भागलपुर, फरवरी 24 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि। बारसोई प्रखंड अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों (पैक्स) के अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद द्वारा जारी सूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत संचालित होगी और 18 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा।जारी अधिसूचना के अनुसार प्रत्येक समिति में कुल 12 पदों पर चुनाव होना है, जिसमें अध्यक्ष पद के साथ सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग सहित महिला आरक्षण की व्यवस्था लागू रहेगी। सहकारिता विभाग के नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर लागू किया गया है तथा विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.