भागलपुर, अक्टूबर 6 -- फलका, एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र के मनभारती मोड़ समीप बीस लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ में शराब लेकर मनभारती की ओर से कहीं जा रहा है।सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा की एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देख भागने का प्रयास करने लगा।जिसे दलबल के सहयोग से पकड़ा और पूछताछ किया गया।पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम गरीब साह डूमर निवासी बताया तथा हाथ में रखे डब्बे का तलाशी के क्रम में बीस लीटर देसी चूलाई शराब बरामद किया गया।जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.