भागलपुर, जुलाई 29 -- कटिहार, एक संवाददाता। जिले में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के नक्कीपुर गांव में बीपीआरओ सुमन लता के घर से लाखों की नगदी और भारी मात्रा में कीमती जेवरात की चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि जब घटना हुई उस वक्त सुमन लता अपने सरकारी काम के सिलसिले में बाहर थी और घर में कोई मौजूद नहीं था। सुनसान घर को निशाना बनाकर चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। सुमन लता वर्तमान में पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड में बीपीआरओ के पद पर तैनात है। घर में ताला देख चोरों ने पहले मुख्य दरवाजा तोड़ा फिर घर का कोना-कोना खंगालते हुए लाखों रुपए नगद और सोना चांदी के आभूषण समेट ले गए। घटना की जानकारी मिलती है कोढ़ा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फिंगरप्रिंट एक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.