भागलपुर, जनवरी 29 -- सेमापुर, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति समुचित रूप से नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के कई गांवों में दिन-रात बिजली की आंख-मिचौली जारी है। कभी घंटों बिजली गायब रहती है तो कभी वोल्टेज की गंभीर समस्या सामने आती है। इससे न सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है, बल्कि किसानों, छात्रों और छोटे कारोबारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान विकाश कुमार यादव, राज कुमार, मोहन सिंह ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। खेतों में लगे मोटर समय पर नहीं चल पा रहे, जिससे फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। वहीं छोटे दुकानदारों और व्यवसायियों का कहना है कि बिजली के अभाव में उनका कामकाज ठप हो जाता है, जिससे आर्थिक नुकसान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.