भागलपुर, जनवरी 20 -- कटिहार, एक संवाददाता। शहरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर चालीसा हटिया के समीप वार्ड संख्या 34 का है, जहां बीती रात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी सहित कीमती सामान चुरा लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। बताया जाता है कि जिस घर में चोरी हुई है, वह एक बुजुर्ग महिला का है। वह पिछले करीब एक महीने से अपनी बेटी के घर नेपाल गई हुई थीं, जिस कारण मकान पूरी तरह बंद पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के तीन कमरों का ताला तोड़ा और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बुजुर्ग महिला के पोते रिंकू शर्मा ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 112 ...