भागलपुर, दिसम्बर 29 -- फलका। एक संवाददाता पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपना बाइक फलका हाट से अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के आरोप में फलका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित बाइक मालिक पारस शर्मा ने दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया है कि सोमवार को संध्या करीब साढ़े चार बजे वे अपना बाइक फलका हाट समीप खड़ी कर सब्जी खरीदने चला गया।जब सब्जी खरीद कर वापस आया तो उक्त स्थल पर बाइक नहीं था। बाइक का आसपास काफी खोजबीन किये लेकिन पता नहीं चला।मुझे संदेह है कि अज्ञात चोर द्वारा बाइक चोरी कर लिया गया है। मामले में थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि पीड़ित बाइक मालिक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.