भागलपुर, फरवरी 24 -- मनसाही, एक संवाददाता। मनसाही प्रखंड मुख्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को प्रशासन एकादश और जनप्रतिनिधि एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें में जनप्रतिनिधि एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन एकादश टीम ने 11.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लक्ष्य हासिल करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। प्रशासन एकादश की टीम में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी मो इस्माइल, बीपीआरओ अमरेंद्र कुमार, कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार, जीविका के बीपीएम मोसेस मिंज, एसआई मुस्तफा अंसारी आदि शामिल थे वही दूसरी तरफ जनप्रतिनिधि एकादश की टीम में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम सिंह, फुलहरा मुखिया बबलू सोरेन, जिप प्रतिनिधि खुर्शीद...