भागलपुर, सितम्बर 10 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की रात कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्त नशे की हालत में पाए गए, जिन्हें पकड़कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में नशा और उससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने चारों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार और सेवन करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.