भागलपुर, फरवरी 24 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि। बलरामपुर एसएच-98 सड़क चौड़ीकरण के दौरान बारसोई जंक्शन के समीप प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) को लेकर स्थानीय लोगों ने पिलर आधारित करीब 300 मीटर लंबा ब्रिज बनाने की मांग तेज कर दी है। शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले इस मार्ग पर व्यवसायियों, ग्रामीणों एवं आम लोगों ने आवेदन देकर प्रशासन से योजना में बदलाव की मांग की है। वहीं 65 बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी ने भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाकर स्थानीय जनहित से जुड़े पहलुओं पर ध्यान आकर्षित कराया है।स्थानीय ग्रामीणों एवं दुकानदारों का कहना है कि वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार यदि आरओबी की लंबाई एवं चौड़ाई यथावत रखी गई तो बारसोई स्टेशन मोड़ से रेल गेट (इंदिरा चौक) तक स्थित घनी आबादी, बाजार क्षेत्र और कई धार्मिक स्थल प्रभावित हो सकते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.