भागलपुर, फरवरी 2 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बाद अब नगर पंचायत क्षेत्र में भी कौवों के मरने की जानकारी सामने आई है। सोमवार को स्टेट हाईवे 77 स्थित हवाई फिल्ड के समीप वार्ड संख्या एक में करीब आधा दर्जन कौवे मृत अवस्था में पाए गए। जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने सभी मृत कौवों को एकत्र कर गड्ढा खोदकर सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया। साथ ही जिस क्षेत्र में कौवे मृत मिले हैं, वहां पशु चिकित्सा टीम द्वारा रसायन का छिड़काव किया जा रहा है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व उत्तरी मुरादपुर पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बांसबाड़ी में भी दर्जनों कौवों की मौत हुई थी। उस मामले में पशु चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे थे और सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था। अब ...