भागलपुर, फरवरी 9 -- कटिहार, एक संवाददाता बलिया बैलोन थाना क्षेत्र में 20 जनवरी को हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड में शामिल एक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला नुजहत की सौतन ने ही शूटर को सुपारी दी थी और हत्या के लिए 2 लाख रुपये में उसे हायर किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक दिल्ली से कटिहार आया था और बलिया बेलोन में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और अन्य इनपुट के आधार पर छानबीन कर रही थी। इसी क्रम में दिल्ली से आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.