भागलपुर, जनवरी 8 -- कटिहार, एक संवाददाता। जोधपुर से कामाख्या जाने वाली 15623 कामाख्या एक्सप्रेस में भीषण चोरी की घटना सामने आई है। अलग-अलग बोगियों में सफर कर रहे लगभग एक दर्जन यात्रियों ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। यात्रियों का कहना है कि पटना से कटिहार के लिए ट्रेन खुलने के बाद उन्हें अपने-अपने सामान की कमी का एहसास हुआ। पीड़ित यात्रियों के अनुसार किसी का मोबाइल फोन गायब था, तो किसी का पर्स, नगद रुपये और सोने के आभूषण चोरी हो चुके थे। हैरानी की बात यह रही कि अधिकतर शिकायतें एसी-टू बोगी में यात्रा कर रहे यात्रियों की ओर से सामने आई हैं।कटिहार स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने अपनी आपबीती सुनाई और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे, जिसका फायदा चोरों ने...