भागलपुर, जनवरी 30 -- कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के समीप ट्रक के धक्के से एक बाइक सवार जख़्मी हो गया। जख़्मी मिचाईबारी निवासी सुरेश कुमार जख़्मी को अस्पताल ले गए। मगर ट्रक चालक ट्रक को रोक दिया। जख़्मी बाइक चालक का इलाज कराने व क्षतिग्रस्त बाइक को मरम्मत कराने के लिए तैयार होने पर घटना से आक्रोशित लोग ट्रक चालक को ट्रक लेकर जाने दिया। समझौता होने के कारण पुलिस को घटना की सूचना नहीं दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...