भागलपुर, जनवरी 7 -- कटिहार। जिले का परिक्षेत्र बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। तड़के से लेकर सुबह की शुरुआती घंटे तक दृश्यता बेहद कम रही। जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा। सुबह करीब 7:00 बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटा। लेकिन ठंडी हवा और कम तापमान में लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में दिन के तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है। हालांकि रात की ठंडक से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...