भागलपुर, मई 3 -- अमदाबाद । संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र की दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत स्थित गोलाघाट में शनिवार सुबह करीब 8 बजे गंगा नदी में स्नान के दौरान 15 वर्षीय आकाश कुमार लापता हो गया। घटना के बाद से स्थानीय मछुआरे उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। लापता किशोर के पिता पवन कुमार ने बताया कि वे सुबह 6 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय, घेरा गांव पढ़ाने गए थे। करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा आकाश गंगा नदी में नहाने के लिए उतारा था। वह वहां से लापता हो गया है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि आकाश अपने सात दोस्तों के साथ स्नान के लिए आया था। इस दौरान चार बच्चे डूबने लगे। स्थानीय मछुआरों की तत्परता से तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन आकाश लापता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.