भागलपुर, मई 14 -- मनिहारी नि स पुरानी हाट के पास गंगा नदी मे स्नान करने के दौरान मनिहारी नगर के वार्ड तेरह निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति नदी मे लापता हो गए हैं । घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोगो की भीङ जुट गई। तत्काल मछुआरो की जाल नदी मे फेक कर लापता की तलाश की जा रही है । लापता व्यक्ति राजेंद्र राय के परिजनो ने बताया कि आज इनके रिस्तेदार के घर शादी था । उसी शादी मे शामिल होने से पूर्व राजेंद्र राय गंगा स्नान करने आये थे । अंचल की ओर से समय पर स्थानीय गोताखोर तथा एसडीआरएफ की टीम नही पहचने पर परिजनो ने असंतोष जताया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.