भागलपुर, मार्च 17 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अन्तर्गत बाघमारा गांव में सोमवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। अगलगी में सुबोध मंडल एवं वेदानंद मंडल के घर में रखा कपड़ा, राशन, बर्तन आदि सामान जलकर बर्बाद हो गया। इसमें करीब दो लाख के क्षति का अनुमान जताया गया है। जानकारी के मुताबिक वेदानंद मंडल के यहां खाना बनाने के दौरान सोमवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और मिनी दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दो घर जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.