भागलपुर, मई 10 -- कुरसेला । निज प्रतिनिधि कटिहार बरौनी रेलखंड के कटरिया कोसी रेलपुल पर अप ट्रैक के नीचे से शनिवार को पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी चलती ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक अप ट्रैक कोसी पुल के नीचे शनिवार की सुबह लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक टी-शर्ट और लुंगी पहने पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरने के बाद वह पुल से टकराकर नीचे जमीन पर गिर गया होगा। जिसके कारण उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में लगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.