भागलपुर, मई 18 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कोशी नदी में शिकार के दौरान मछुआरों ने शनिवार को 30 किलो की दुर्लभ बघार मछली पकड़ी है। जिसे मछुआरों के द्वारा बिक्री के लिए स्थानीय आढ़त लाया गया। जहां मछली 360 रूपए किलो की दर से बिका। इस बीच इतनी बड़ी मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कोशकीपुर निवासी मछुआरा कन्हैया सिंह, गजेन्द्र सिंह, गाजो सहनी ने बताया कि यह दुर्लभ मछली अब विलुप्त होने के कगार पर है। कभी कभार ही यह मिलता है। शनिवार को कोशी नदी कुरसेला के समीप गाइड बांध के पास बड़ी जाल से एक दर्जन मछुआरों की मदद से बघार मछली पकड़ी गई। इससे पहले भी कई बड़ी बघार मछली कोशी और गंगा से पकड़ी गई है। यह मछली खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। मछली खरीदने वाले आढ़त के मालिक बुलाकी सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी मछली स्थानीय बाजार में नहीं बिकती है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.