भागलपुर, फरवरी 4 -- कटिहार। कोढ़ा कोलासी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा कोलासी बाजार में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विशेष रूप से चार पहिया एवं दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उनके वाहन से संबंधित कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा हेलमेट की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में कई वाहन चालक बिना वैध दस्तावेज और बिना हेलमेट के पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मौके पर ही चालान काटा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही।अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना हेलमेट वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि जान के लिए भी खतरा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक कागजात अपने साथ रखें और ट्रैफिक नि...